राष्ट्रसंत कौन हैं? (हिंदी जानकारी )
राष्ट्रसंत कौन हैं? (हिंदी जानकारी )
तुकडोजी महाराज (1909 – 1968) भारत के महाराष्ट्र के एक सन्त थे। उनका मूल नाम माणिक बान्डोजी Ingale था। वे अमरावती जिले के यावली ग्राम में एक निर्धन परिवार में जन्मे थे। वे आडकोजी महाराज के शिष्य थे।
तुकडोजी महाराज एक महान व स्वयंसिद्ध संत थे। उनका प्रारंभिक जीवन आध्यात्मिक और योगाभ्यास जैसे साधनामार्गोंसे पूर्ण था। उन्होंने अपने प्रारंभिक जीवनका अधिकांश समय रामटेक, सालबर्डी, रामदिघी और गोंदोडा के बीहड़ जंगलों में बिताया था।
यद्यपि उन्होंने औपचारिक रूपसे बहुत ज्यादा शिक्षा नहीं ग्रहणकी थी, किंतु उनकी आध्यात्मिक भावना और उसकी संभाव्यता बहुत ही उच्च स्तरकी थी। उनके भक्ति गीतोंमें भक्ति और नैतिक मूल्योंकी बहुत ही ज्यादा व्यापकता है। उनकी खँजरी, एक पारंपरिक वाद्य यंत्र, बहुत ही अद्वितीय थी और उनके द्वारा उसे बजाया जाना अपने आपमें अनूठा था। हालांकि वह ब्रम्हचारी थे; परंतु उनका पूरा जीवन जाति, वर्ग, पंथ या धर्म से परे समाज की सेवा के लिए समर्पित था। वह पूर्णरूप से आध्यात्मिक जीवन में लीन थे। उनके द्वारा सूक्ष्मता से मनुष्यके स्वभाव का अवलोकन किया जाता था, ताकि उन्हें उत्थानके राह पर प्रवृत्त किया जा सके। उन्हे राष्ट्र संतका किताब भारत के राषट्रपती राजेंद्र प्रसाद दिया था
तुकडोजी महाराज एक महान व स्वयंसिद्ध संत थे। उनका प्रारंभिक जीवन आध्यात्मिक और योगाभ्यास जैसे साधनामार्गोंसे पूर्ण था। उन्होंने अपने प्रारंभिक जीवनका अधिकांश समय रामटेक, सालबर्डी, रामदिघी और गोंदोडाके बीहड़ जंगलोंमें बिताया था।
यद्यपि उन्होंने औपचारिक रूपसे बहुत ज्यादा शिक्षा नहीं ग्रहणकी थी, किंतु उनकी आध्यात्मिक भावना और उसकी संभाव्यता बहुत ही उच्च स्तरकी थी। उनके भक्ति गीतोंमें भक्ति और नैतिक मूल्योंकी बहुत ही ज्यादा व्यापकता है। उनकी खँजड़ी, एक पारंपरिक वाद्य यंत्र, बहुत ही अद्वितीय थी और उनकेद्वारा उसे बजाया जाना अपने आपमें अनूठा था। हालांकि वह अविवाहित थे; परंतु उनका पूरा जीवन जाति, वर्ग, पंथ या धर्मसे परे समाजकी सेवाके लिए समर्पित था। वह पूर्णरूपसे आध्यात्मिक जीवनमें लीन थे। उनकेद्वारा सूक्ष्मतासे मनुष्यके स्वभावका अवलोकन किया जाता था, ताकि उन्हें उत्थानके राहपर प्रवृत्त किया जा सके।
उनके पास स्वानुभूत दृष्टि थी और उन्होंने अपने पूरे जीवनमें हृदय की पवित्रता और किसीके लिए भी मनमें द्वेषभाव न रखनेका पाठ पढ़ाया। अपने प्रारंभिक जीवनमें वह प्रायः भक्तिपूर्ण गीतोंको गाते थे, हालांकि बीतते समयके साथ-साथ उन्होंने समाजको यह बतलाया कि भगवान केवल मन्दिर, चर्च या मस्जिदमें नहीं रहता; अपितु वह तो हर जगह व्याप्त है। उसकी (भगवानकी) शक्ति असीम है। उन्होंने अपने अनुयायियोंको आत्मबोधके पथपर चलनेकी सलाह दी। उन्होंने दृढ़तापूर्वक पुरोहिताईका विरोध किया और आंतरिक मूल्यों एवं सार्वभौमिक सत्यका प्रसार किया।[
तुकडोजी ने सामूहिक प्रार्थना पर बल दिया जिसमें जाति-धर्मसे परे सभी लोग भाग ले सकें। संपूर्ण विश्वमें उनकी प्रार्थना पद्धति वस्तुतः अद्वितीय और अतुलनीय थी। उनका दावा था कि उनकी सामूहिक प्रार्थना पद्धति समाजको आपसमें भाईचारे और प्रेमकी शृंखला में बाँध सकने में सक्षम है।

Comments
Post a Comment